{"_id":"58e912894f1c1b68625b5c48","slug":"asphalt-rattling-after-laying","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछाने के बाद ही उखड़ रहा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछाने के बाद ही उखड़ रहा डामर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांजबगड़, सैंती, फाली, कुंतरी, बगड़, बंगाली, स्यांरी, रंणीहाट, घिंघराण और तेलांण गांवों के ग्रामीणों ने घाट-बांजबगड़ सड़क पर चल रहे निमभन गुणवत्ता के डामरीकरण कार्य का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां डामर बिछाने के बाद ही उखड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
घाट ब्लॉक के घाट-बांजबगड़ मोटर मार्ग पर इन दिनों वर्ल्ड बैंक की ओर से डामरीकरण कार्य किया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्राम प्रधान बांजबगड़ मंगसीरू लाल, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, भगत दर्शन और हीरा सिंह का कहना है कि डामर बिछाने के बाद ही उखड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में साफ है कि काम गुणवत्तापूर्वक नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्य की गुणवत्ता में सुधार न करने पर डामरीकरण कार्य रोककर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं वर्ल्ड बैंक के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार भट्ट का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से घाट-बांजबगड़ सड़क के डामरीकरण कार्य की शिकायत नहीं मिली है। यदि डामरीकरण कार्य में कार्यदायी संस्था की ओर से अनदेखी की जा रही है, तो इसे दिखवाया जाएगा। खराब डामरीकरण कार्य को दोबारा गुणवत्ता के साथ करवाया जाएगा।
विज्ञापन