फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Asphalt has not been laid on this three-km road even in five years.

Chamoli News: तीन किमी सड़क पर पांच साल में भी नहीं बिछा डामर

Mon, 13 Oct 2025 05:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Asphalt has not been laid on this three-km road even in five years.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लॉक के दूरस्थ गांव खेती और जखेट गांव के लिए बनी तीन किमी सड़क पर पांच साल में भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है। बारिश आने पर सड़क की हालत और खराब हो जाती है।

नौटी पैठाणी मार्ग से खेती और जखेट गांव के लिए वर्ष 2019-20 में लोनिवि गौचर की ओर से तीन किमी सड़क कटिंग की गई थी। दोनों गांवों के करीब 70 परिवार सड़क से जुड़ गए लेकिन सड़क कटिंग के पांच साल बाद भी इस पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में पूरी सड़क बदहाल पड़ी है। प्रधान बचन सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह आदि ने कहा कि मार्ग ऊबड़ खाबड़ बना है। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को आवागमन में परेशानी होती है। यदि विभाग सड़क का डामरीकरण कर दे आवागमन में आसानी होगी। वहीं लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed