फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   artist gives cultural performance in programme

लोक कलाकारों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या

Mon, 16 Nov 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 16 Nov 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन

65वें गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। शनिवार शाम से देर रात तक मेलार्थी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे।

विज्ञापन


दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत ग्वीराल फूल फूलिगे मेरी भाना... झुमेला नृत्य से हुई।
विज्ञापन


 संस्था के गायक जितेंद्र कुमार ने हे भुलो शरम तुमूं नि ए, लबरा छोरी गीत बोली कन लगें.... गीत से लोक गायकी के बाजारूपन पर तंज कसा। संस्था के कलाकारों ने सरूलि मेरो जिया लगीगे... और जागर नृत्य की रोचक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हास्य कलाकार सुरेंद्र कमांडर ने भी चुटकुले प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद जय मां चंडिका सांस्कृतिक कला मंच जोशीमठ के कलाकारों ने जय दुर्गे दुर्गा भवानी.. और पांडव नृत्य के माध्यम से जरासंध वध की प्रस्तुति दी।

मिलन सांस्कृतिक कला मंच खनोली के गायक सावन, संजू और गायिका किरन ने भगवती जागर, भावना तु दिल्ली चल..., गजिमाला थकुली की कांसू... आदि गीत गाए। पर्वतीय रंगमंच पौड़ी के कलाकार योगंबर पोली, गायिका अरुणा रावत ने हरणा धूपा की चौराणी...., ऐ गे चौदिसी मौल्यार गैल्या ऐजा ऐजा तथा डांडी कांठी कला मंच देहरादून के कलाकारों ने वंदेमातरम, माया रौतेली बांद आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

हस्तशिल्प को मिल रही सराहना
मेले में लगे स्टॉल में हस्तशिल्प को खूब सराहा जा रहा है। नारायणबगड़ निवासी और देहरादून में फार्मेसी करने के बाद प्राइवेट नर्सिंग होम में जॉब करने वाली हिमानी मनराल ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी यहां लगाई है।

हिमानी के अनुसार हाथ से बनाई गई विंडचैम्स, सहित अन्य सजावट का सामान पहाड़ की महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा दे सकता है। दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों में भी मेलार्थियों की भीड़ उमड़ रही है।

विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
मेले में आयोजित समाज कल्याण विभाग की गोष्ठी में विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने विभाग से दी जाने वाली विधवा, वृद्धावस्था, परित्यक्ता, विकलांग पेंशन और कन्या धन योजना, छात्रवृत्ति का लाभ लेने की सलाह प्रतिभागियों को दी। गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत, मुरारी लाल, दुग्ध संघ की अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, राजेंद्र सगोई, रेनू नेगी और धूमी लाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

आज होगी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता
सोमवार को होने वाली राइफल शूटिंग प्रतियोगिता और विधिक साक्षरता शिविर में परिवर्तन किया गया। मेलाधिकारी एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि राइफल शूटिंग प्रतियोगिता मंगलवार सुबह आईटीबीपी फायरिंग रेंज में होगी, जबकि विधिक साक्षरता शिविर 18 नवंबर को दोपहर एक से तीन बजे के बीच होगा।


500 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच

हंस कल्चर फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और रैन बसेरा लगाया गया। फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में तीन दिनों में 500 रोगियों का उपचार कर नि:शुल्क दवा वितरित की जा रही है।

रात्रि विश्राम की असुविधा को देखते हुए मेलार्थियों के लिए फाउंडेशन की ओर से रैन बसेरा मेला मैदान में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed