{"_id":"69ce6a1755b6c3a7990cbd61","slug":"army-stops-auli-road-improvement-work-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117906-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेना ने रोका औली सड़क सुधारीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेना ने रोका औली सड़क सुधारीकरण का कार्य
Thu, 02 Apr 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिर्मठ। औली में मुख्य सड़क से जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक चल रहा सड़क सुधारीकरण कार्य रोक दिया गया। सेना का कहना है कि यह भूमि सेना के नाम पर है।
औली में मुख्य सड़क से जीएमवीएन तक करीब पांच सौ मीटर सड़क लंबे समय से बदहाल बनी हुई थी। जीएमवीएन ने जिला योजना से इसके लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत करवाए। कुछ दिन पहले यहां पर कार्य शुरू कर दिया गया था। बीते बुधवार को सेना ने सड़क सुधारीकरण कार्य रुकवा दिया है। जीएमवीएन के जेई अजय चौहान ने बताया कि सेना के लोगों ने काम रुकवाया है। वहीं एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट का कहना है कि इस मामले में सेना के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। संवाद