फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Army bike rally made record by reaching Gyaldhung

Chamoli News: सेना की बाइक रैली ने ग्यालढुंग पहुंचकर बनाया रिकाॅर्ड

Sun, 13 Oct 2024 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 13 Oct 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
Army bike rally made record by reaching Gyaldhung
सेना की बाइक रैली पहली बार पहुंची ग्यालढुंग। स्रोत: जागरुक पाठक।
फोटो
विज्ञापन

15,500 फीट की ऊंचाई पर बाइक से पहुंचे
बर्फबारी के बीच सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर बाइकर्स ने लोगों से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। सीमांत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से आयोजित सेना और रॉयल एनफील्ड की बाइक रैली ने गमशाली के ग्यालढुंग (करीब 15,500 फीट) पहुंचकर नया रिकाॅर्ड बनाया है। बर्फबारी के बीच बाइकर्स ने सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को भी साझा किया।

सेना और राॅयल एनफील्ड की ओर से (हिमालयन इंटीग्रेटेड मोटर साइकिल एक्सपेडीशन) रैली देहरादून से शुरू हुई थी। वहां से उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के बाद सात अक्तूबर को रैली ज्योतिर्मठ पहुंची। यहां से माणा पास गए, उसके बाद नीती घाटी क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां चीन सीमा से लगे गमशाली के पास ग्यालढुंग पहुंची। करीब 15,500 फीट ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में पहली बार बाइक पहुंची। बर्फबारी के बीच बाइकर्स मलारी, पार्वती कुंड सहित विभिन्न जगहों पर गए। टीम के साथ गए कर्नल अजय ने बताया कि गमशाली में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की। उनकी कहानियां सुनीं, अनुभव साझा किए साथ ही वहां स्थानीय लोगों के पर्व में भी शामिल हुए। बताया कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने, पलायन रोकने के उद्देश्य से यह बाइक रैली आयोजित की गई। इसमें करीब 1800 किमी यात्रा की गई। दल में 22 सदस्य शामिल हैं। अब बाइक रैली रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गई है। रुड़की पहुंचकर रैली का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed