फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Area panchayat members lockout in block offices

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालयों में की तालाबंदी

Mon, 01 Jun 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Area panchayat members lockout in block offices
देवाल में तालाबंदी करते क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : KARNPRYAG
15वें वित्त के बजट में कटौती से नाराज ब्लाक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जगह-जगह ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सरकार से कटौती को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि जब तक कटौती का निर्णय वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नारायणबगड़ में प्रमुख यशपाल नेगी ने कहा कि बजट में कटौती कर क्षेत्र पंचायतों के साथ अन्याय किया है। बजट कम होने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। इस दौरान जेष्ठ उपप्रमुख कुशलाशंद सती, कनिष्ठ उपप्रमुख देवेंद्र नेगी, क्षेपंस लक्ष्मी टम्टा, हेमलता नेगी, मंजीत सिंह, रणजीत सिंह, रमेश नैनवाल, मनोज सिंह, सरस्वती देवी, कुमारी रेखा, पूजा सजवाण थे। वहीं देवाल में प्रमुख दर्शन दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह, सीमा बिष्ट, प्रमोद मिश्रा, प्रताप राम, खड़क सिंह, पान सिंह, गोपी मेहरा, चंद्रा देवी, जशवंत सिंह, पूजा बिष्ट आदि मौजूद थे। गैरसैंण में प्रमुख शशि देवी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास भवन के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख प्रभा देवी, कनिष्ठ प्रमुख हेमेंद्र कुंवर, क्षेपं सदस्य गीता देवी, महेश्वरी देवी, रमेश सती, नंदी देवी, नवीन बहुगुणा, मातबर सिंह, शिशुपाल सिंह और अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने भी दिया धरना
नई टिहरी। प्रतापनगर में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सांकेतिक धरना देते हुए सरकार से काटी गई धनराशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुनर्विचार करने की मांग की। इस मौके पर गुलाब सिंह, पुरुषोत्तम पंवार, धीरेंद्र महर, जसपाल नवाल मौजूद थे। कंडीसौड़ में प्रमुख प्रभा बिष्ट, देवप्रयाग में सूरज पाठक, जौनपुर सीता रावत से लेकर चंबा, भिलंगना, जाखणीधार आदि स्थानों पर भी प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सांकेतिक तालाबंदी की। दूसरी, ओर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी अपने कार्यालय में धरना देकर क्षेत्र पंचायतों की धनराशि में कटौती करने के निर्णय का विरोध करते हुए सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य से लेकर ब्लाक प्रमुख के पास बजट का अभाव है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, देवेंद्र नौड़ियाल, नवीन सेमवाल, अटल जड़धारी, संतोष आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को ज्ञापन
कर्णप्रयाग/घाट। 15वें वित्त में कटौती से नाराज कर्णप्रयाग ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्र पंचायतों को 30 प्रतिशत बजट आवंटन करने की संस्तुति दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने बजट में 20 प्रतिशत कटौती करके मात्र 10 प्रतिशत बजट क्षेत्र पंचायतों के लिए रखा है। इस मौके पर प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप सिंह, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, जिपंस विनोद नेगी, क्षेपंस बृजेश बिष्ट, अनीता सेमवाल, रंजना देवी, मंजू सती, लक्ष्मण बिष्ट आदि थे। वहीं घाट में क्षेत्र पंचायत प्रमुख भारती देवी फरस्वाण व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह कठैत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed