फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Answer sought from three officers absent in the meeting

Chamoli News: बैठक में अनुपस्थित तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

Wed, 15 May 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 May 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from three officers absent in the meeting
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी विभागों के साथ संपत्तियों से प्राप्त रेवेन्यू व परिसंपत्तियों का बंटवारा कराने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पंचायत, ऊर्जा निगम और मत्स्य विभाग के अधिकारियों के न आने पर उनसे तीन दिनों में जवाब मांग गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक में सभी विभागों को अपनी परिसंपत्तियों का डाटा उत्तराखंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि परिसंपत्तियों का बंटवारा करें ताकि इसे आम नागरिकों को किराये पर दिया जा सके। इससे जहां लोगों को सुविधा होगी वहीं विभाग को रेवेन्यू भी प्राप्त होगा। रेवेन्यू का 50 प्रतिशत राज्य सरकार, 25 प्रतिशत जिला स्तरीय समिति व 25 प्रतिशत विभाग को मिलेगा। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक पकाश, सीओ पुलिस अमित कुमार, पीडी आनंद सिंह, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला और डीएसटीओ विनय जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed