फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ansnkarion be forcibly admitted to hospital.

अनशनकारियों को जबरन अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 08 Dec 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Thu, 08 Dec 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Ansnkarion be forcibly admitted to hospital.
महाविद्यालय जोशीमठ में आंदोलनकारियों को चिकित्सालय ले जाते पुलिस के जवान। - फोटो : amar ujala.

राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य व प्रवक्ताओं की तैनाती सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर अनशन कर रहे अनशनकारी रामकृष्ण खंडवाल और नरेश जोशी को प्रशासन ने जबरन उठाकर चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। इसके बाद महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत और जयदीप रावत ने मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मांगों को लेकर अनशनकारी तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। बीती बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दोनों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट आने बात कही थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से लगातार आंदोलनकारियों से वार्ता की जा रही थी। बृहस्पतिवार को जब चिकित्सकों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया तो दोपहर बारह बजे प्रशासन की टीम ने दोनों को आंदोलनकारियों को जबरन उठाकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


यहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत और जयदीप रावत ने मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कहा गया कि मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला, वर्षा, नैना, शिवानी, प्रकाश पंवार, ऋषि प्रसाद सती, डीपी देवली, ललिता देवी, पार्वती देवी, अर्चना देवी और विशंबरी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed