फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Announcement of one million for the meeting center

Chamoli News: मिलन केंद्र के लिए दस लाख देने की घोषणा

Thu, 02 Feb 2023 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Announcement of one million for the meeting center
पूर्व सैनिक संगठन ने क्षेत्रीय विधायक भूपालराम टम्टा को स्मृति चिन्ह और शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने मिलन केंद्र के लिए आठ लाख रुपये अपनी निधि से देने और ब्लाक प्रमुख ने भी मिलन केंद्र के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समारोह का उद् घाटन विधायक भूपालराम टम्टा, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह, प्रमुख यशपाल सिंह, दयाल सिंह ने वीसी दरबानसिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संगठन ने विधायक को मांगपत्र सौंपकर नारायणबगड़ में पूर्व सैनिक मिलन केंद्र, तहसील थराली में सैनिक विश्राम गृह, नारायणबगड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना व पिंडर घाटी में ईसीएचएस की शाखा खोलने की मांग की। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजेश नेगी ने भी विचार रखे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होकर अपने घर गांव में खेती किसानी करते हैं लेकिन सरकार उनको पीएम किसान पेंशन नहीं दे रही है। सरकारी राशन भी वह नहीं दे रही है। इस मौके पर संगठन के सचिव डीएस तडाकी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गिरीश चमोला, रामानंद भट्ट, त्रिलोक सिंह, पुष्कर सिंह, प्रेमसिंह, पीतांबरदत्त आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed