{"_id":"8b215c005f078a3c52163ef3598dbde2","slug":"angry-women-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में महिलाओं का जुलूस-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में महिलाओं का जुलूस-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर गांव में शराब के प्रयोग और गांव में बन रही कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में जुलूस निकाला और लोगों से शराब पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।
विज्ञापन
महिला मंगल दल ने कहा कि मंगलवार (आज) बैठक कर अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से भी की।
सोमवार को महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने शराब के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में कच्ची शराब बनाई जा रही है, जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों में कच्ची शराब के प्रयोग के चलते कई बार विवाद की स्थिति बन रही है। अध्यक्ष रेखा रावत ने कहा कि गांव में कच्ची शराब बनाने पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस थाना प्रभारी पीसी भट्ट ने बताया कि महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब बनाने को लेकर शिकायत की है, जिस पर जांच पड़ताल की जा रही है। शराब बनाने और पिलाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।