{"_id":"a1a1cbc60fa7077e105ba754c41f0414","slug":"angry-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में गरजीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में गरजीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 28 Jan 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत थिरपाक के मल्ला बगड़ अनुसूचित जनजाति बस्ती की महिलाओं ने बाढ़ सुरक्षा कार्य अभी तक शुरू न होने पर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि नंदाकिनी नदी के कटाव से गांव को खतरा बना है। जिला प्रशासन के आश्वासन के बावजूद बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर पहुंची महिलाओं ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि थिरपाक बगड़ में अनुसूचित जनजाति बस्ती के निकट बह रही नंदाकिनी नदी से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
बरसात में यहां गंडासू गांव से आ रहे नाले से नंदाकिनी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो जाती है। यहां पूर्व में नदी किनारे करीब 150 मीटर पर लगे चेकडैम जलप्रलय के दौरान बह गए थे, जिससे नदी का बहाव अब बस्ती की ओर हो गया है।
विज्ञापन
कहा गया कि बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी है, जिससे ग्रामीणों को आगामी बरसात में बस्ती को नुकसान होने की चिंता सता रही है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान थिरपाक राजेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष नौमा देवी, चंद्रा देवी, देवकी, कलावती, बचना देवी, गौमा देवी, कुरी देवी, कुंती देवी, मदन सिंह, बलवीर, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, राकेश, लक्ष्मण और महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।