{"_id":"922dcad506ae093f08aea03ab3f81392","slug":"angry-student-against-principel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के प्रभारी प्राचार्य की ओर से छात्र-छात्राओं से सौ रुपये परीक्षा शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दूसरे महाविद्यालयों में इस तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है, जिससे आक्रोशित छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रभारी प्राचार्य का घेराव किया। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद देर शाम मुख्य चौराहे पर प्रभारी प्राचार्य का पुतला भी फूंका।
छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश ढौडियाल के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य का घेराव किया। मुकेश ढौडियाल ने प्रभारी प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभारी प्राचार्य की ओर से मनमानी से महाविद्यालय चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं बीएससी एवं एमए की सेमेस्टर परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जब छात्र संघ की ओर से प्रभारी प्राचार्य से अध्यापकों की नियुक्ति की बात की तो प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रभारी प्राचार्य के निलंबन की मांग को लेकर छात्र संघ तहसील पहुंचा और उपजिलाधिकारी के माध्यम से निदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी, मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। घेराव और प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता संदीप पटवाल, कविता ढौडियाल, पूजा रावत, वीरेंद्र बेलवाल और मनोज रावत आदि मौजूद थे।
प्राचार्य एसएन सिद्ध ने छात्रों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि छात्र संघ अपनी मांग को नाजायज तरीके से मनवा रहा था, जिसे प्रबंधन ने पूरा नहीं किया। न अभद्रता की न ही कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।