{"_id":"58f788544f1c1beb024732e4","slug":"angered-the-mla-on-not-becoming-obc-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी प्रमाणपत्र न बनने पर विधायक पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी प्रमाणपत्र न बनने पर विधायक पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबीसी प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग को लेकर जनता का गुस्सा बदीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट पर फूट पड़ा। लोगों ने कहा यदि शीघ्र तहसील से प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो छह मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 11 बजे विधायक महेंद्र भट्ट जोशीमठ में जनसमस्या सुनने के लिए पहुंचे थे। लोगों ने विधायक से तहसील प्रशासन की ओर से ओबीसी प्रमाणपत्र न बनाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि 26 अप्रैल से उन्हें प्रमाणपत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। इस पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन
पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से बार-बार आश्वासन ही दिया जा रहा है। शासनादेश होने के बावजूद जनता को प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, बलवीर रावत, कुशल कम्दी, मनमोहन, अरविंद, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और महावीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन