{"_id":"5e39a1b08ebc3ee609014b4e","slug":"anganwadi-workers-protest-in-tehsil-karnpryag-news-drn335033252","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का निलंबन वापस लेने और 10 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर थराली ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर उनकी सभी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने हितों के लिए आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय उनके साथ दमनकारी नीति अपना रही है। सेवा समाप्ति की धमकी दी जा रही है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने न्यूनतम 21 हजार रुपये मानदेय, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश, यात्रा भत्ता देने व राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री मुन्नी पंवार, अंजू पंत, दीपा पुरोहित, पुष्पा खंडूड़ी, ममता नेगी, रिहाना, रत्ना बिष्ट, पुष्पा देवराड़ी, दीपा देवराड़ी, गीता देवी और राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।