फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi worker accuses the headmistress of assault

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 05 Mar 2022 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker accuses the headmistress of assault
सरकोट गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्राथमिक विद्यालय कीप्रधानाध्यापिका पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने नायब तहसीलदार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रधानाध्यापिका ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सरकोट में प्राथमिक कक्षाएं और आंगनबाड़ी संयुक्त रूप से संचालित होती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तुलसी देवी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे विद्यालय पहुंची तो प्रधानाध्यापिका सुमन रानी ने आंगनबाड़ी केंद्र को विद्यालय से बाहर संचालित करने को कहा। लिखित रूप से मांगने पर प्रधानाध्यापिका सुमन रानी ने अभद्र शब्दों का प्रयोग व मारपीट की। उन्होंने नायब तहसीलदार को तहरीर देकर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। नायब तहसीलदार व बीईओ को दिए ज्ञापन में आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष इंदिरा कुनियाल, उपाध्यक्ष धनेश्वरी देवी, कोषाध्यक्ष चमेली, सचिव हंशी देवी ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं, प्रधानाध्यापिका सुमन रानी ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कोई मारपीट नहीं की गई। इस संबंध में विद्यालय में मौजूद भोजन माता व सहायिका से पूछा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed