फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi centers running in homes

अधिकांश आगंनबाड़ी केंद्रों के पास नहीं है अपना भवन

Sun, 03 Jul 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers running in homes
ब्लॉक के अंतर्गत संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन तक नहीं है। कई केंद्र कर्मियों के घरों में चल रहे हैं। देवाल ब्लॉक में संचालित 66 आंगनबाड़ी केंद्रों में छह साल के बच्चों की संख्या 2,110 है। स्थिति यह है कि ब्लॉक में बाल विकास कार्यालय का भी अपना भवन नहीं है। बाल विकास कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय से ढाई किलोमीटर दूर नंदकेशरी के सीआरसी भवन में चल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के 16 बाल विकास केंद्रों के पास विभागीय भवन है। जबकि 21 केंद्र प्राथमिक विद्यालय में चल हो रहे हैं और शेष 29 केंद्र पंचायत घर, सहायिका व कार्यकर्ता के घरों में चल रहे हैं। छह साल तक के बच्चों को कुपोषण से बचाव, स्कूली पूर्व शिक्षा देने, गर्भवती महिलाओं के लिए संबंधित योजनाओं को लेकर गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है, लेकिन विभाग के पास योजनाओं के संचालन के लिए अपना खुद का भवन नहीं होने से समस्याएं आ रही हैं। वहीं ब्लॉक मुख्यालय में बाल विकास का अपना भवन नहीं होने से भी आंगनबाड़ी कर्मी परेशान हैं। ब्लॉक का बाल विकास कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय से ढाई किलोमीटर दूर सीआरसी भवन नंदकेशरी में चल रहा है। ऐसे में क्षेत्र के सभी कर्मियों को बैठकों के लिए ब्लॉक कार्यालय में आना पड़ता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक का बाल विकास कार्यालय देवाल में ही खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed