फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anchors put up for the affected in Tapovan and Raini

तपोवन और रैैणी में प्रभावितों के लिए लगाए लंगर

Fri, 12 Feb 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Anchors put up for the affected in Tapovan and Raini
आपदा प्रभावित तपोवन और रैणी क्षेत्र में प्रभावितों और अपनों की खोज में आ रहे लोगों के लिए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के साथ ही विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से रैणी गांव में तीन दिनों से भंडारा लगाया हुआ है और गोविंदघाट गुरुद्वारे में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के साथ ही करीब 250 लोगों के लिए रात्रि विश्राम और खाने की व्यवस्था भी की जा रही है। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तपोवन में भी भंडारा लगाया गया है। सुरंग साइड बड़ागांव गांव के युवाओं ने बाहर से आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की है। यूथ कांग्रेस चमोली की ओर से भी रैणी गांव के समीप बीआरओ, सेना के साथ ही पुल निर्माण में लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए खाने की व्यवस्था की है। एबीवीपी की ओर से भी तपोवन में चार दिनों से लगातार भोजन बांटने का काम जारी है। एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि ऋषिगंगा की आपदा के बाद से यहां पर रेस्क्यू में लगे जवानों के साथ ही बाहर से आए लोगों के लिए खाने-पीने के साथ ही चाय नाश्ते की भी व्यवस्था की जा रही है। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने भी तपोवन पहुंचकर इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने को कहा है। इस कार्य में विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक विपिन कंडारी, आयुष हटवाल, नवदीप पंवार, विपिन जोशी, वैभव मिश्रा और अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed