फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anchal stood first and Palak stood second in the speech competition

Chamoli News: भाषण प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, पलक रही द्वितीय

Thu, 28 May 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 28 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Anchal stood first and Palak stood second in the speech competition
गुप्तकाशी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया है। शिविर में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। भाषण प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, पलक द्वितीय और दृष्टि तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनम, अंशिका, वैष्णवी, पोस्टर प्रतियोगिता में आईशा, लक्ष्मी और मोनालिसा, निबंध में अनुष्का, लक्ष्मी और ईशिका, स्लोगन प्रतियोगिता में ऋषि, लक्ष्मी और आदर्श क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। इस अवसर पर मनबर सिंह नेगी, उमेद चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज भट्ट ने किया।
विज्ञापन


गौचर में भारतीय भाषा समर कैंप शुरू
कर्णप्रयाग/गौचर। गौचर। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। यह कैंप 2 जून तक चलेगा। चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य श्रद्धा रावत ने छात्राओं को कैंप का महत्व समझाया। पहले दिन रोल प्ले और फ्लैश कार्ड से भारतीय भाषाओं में अभिवादन सिखाए गए। भारतीय सांकेतिक भाषा के जरिए अंग्रेजी अक्षरों को समझने की गतिविधियां भी हुईं। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह पंवार, अनीता चौहान और अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed