फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Also distributed masks in Karnprayag, Adibadari, Narayanbagad

कर्णप्रयाग, आदिबदरी, नारायणबगड़ में भी बांटे मास्क

Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Also distributed masks in Karnprayag, Adibadari, Narayanbagad
गैरसैंण के ढांगा गांव निशुल्क मास्क वितरण करते स्वयं सेवक। - फोटो : KARNPRYAG
कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी की ओर से दिए गए मास्कों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं अपने-अपने क्षेत्रों में बांटा। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, मुकेश नेगी, राजेंद्र सगोई, पुष्कर रावत, राजेश नेगी, राजेश्वरी नेगी, मनोज रावत, आयुष नेगी, सूर्यकांत आदि ने मास्क बांटे। उन्होंने कर्णप्रयाग में 108 कर्मचारियों, पुलिस व जरूरतमंदों को मास्क बांटे और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में दिन-रात काम कर रहे कर्मवीरों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

आदिबदरी। यहां विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने आदिबदरी, जंगलचट्टी, पीपलचट्टी, ताल, उज्ज्वलपुर में लोगों को सैनिटाइजर व मास्क बांटे। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

नारायणबगड़। ग्राम प्रधान रेनू देवी, उप प्रधान भोपाल सिंह व वार्ड सदस्यों ने ग्राम पंचायत पालछुनी और परखाल में घर-घर जाकर 500 मास्क बांटे। जहवार सिंह, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, सरोजनी, देवी ममता देवी ने गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण। भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं परिवर्तन समिति गैरसैंण के सौजन्य से महिलाओं को मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष एमएन जुयाल ने कहा कि सरस्वती देवी, मंजू देवी, पदमा देवी, राखी शाह ने मास्क बनाए और समिति ने करीब 1500 मास्क आंगनबाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed