फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Almora market Dsak Caterpillar slay ...

अल्मोड़ा बाजार कमला न मार ढसाक...

Wed, 16 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Wed, 16 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Almora market Dsak Caterpillar slay ...
programme - फोटो : अमर उजाला

66वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गढ़ गीतांजलि नाट्य संध्या गीत एवं नाटक प्रवास तथा कुमाऊं की लोक गायिका खुशी जोशी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। न्यौली गीत घास काटलु ईजु..., संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं... और अल्मोड़ा बाजार कमला न मार ढसाक... आदि गीतों की धुनों पर दर्शक देर रात थिरकते रहे।

विज्ञापन


गढ़ गीतांजलि गीत नृत्य एवं नाट्य संस्था पनाई के कलाकारों ने वंदना से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। संस्था के कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्य की प्रस्तुति से गढ़वाल और कुमाऊं की आंचलिक संस्कृति की छठा मंच पर बिखेरी। रूपकुंड कला मंच देवाल के सांस्कृतिक टीम ने पांडव अवतार और अज्ञात वास की प्रस्तुति, चल वैजयंती घुमी ऐजौला..., हिट चंदुली घास काटली ऊंचा डांडा..., और मां नंदा की स्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


भुवन राम एंड छौलिया क्लब अल्मोड़ा ने छौलिया नृत्य का मंचन किया तो लोक गायिका खुशी जोशी और उनके साथियों ने रात दस बजे से मां भगवती की वंदना देवी भगवती नंदा की प्रस्तुति दी। संस्था के गायक गोविंद बुगारी ने कुमाऊंनी छपले गीत नानी हो नानी हौसिया... की भव्य प्रस्तुति दी। खुशी जोशी की म्यौली गीत घास काटीलू इजू, रंगीली बिंदी घाघरी काई..., दूरया मोहना तेरी तीमोई ऐ गाड़ी..., खाई काखडी झील मा... गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। संस्था के कलाकार चंद्र प्रकाश की तार भिणें की बसंती छोरी... और अल्मोड़ा बाजार कमला... व पार डाडा बुराशी फुली गै... गीत प्रस्तुति किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग में पानु, विपिन, प्रद्युमभन अव्वल

मेले में आईटीबीपी फायरिंग रेंज में हुई राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पानु चौहान, नॉन टेक्निकल वर्ग में विपिन रावत और टेक्निकल वर्ग में प्रद्युमभन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सुनीता रावत, सौरभ सिंह और कुवंर सिंह ने क्रमश: दूसरा स्थान प्राप्त किया।


मेला पंडाल में हुई कृषि उद्यान गोष्ठी में काश्तकारों को खेती और बागवानी में उन्नतशील बीज, पौध एवं उर्वरीत तकनीकी अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई। मेले में प्रत्येक दिन सुबह पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर लगाया जा रहा है।

गौचर मेले में आज
- भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन।
- कवि सम्मेलन।
- इलाहबादी कव्वाल क्लब की ओर से कव्वाली प्रस्तुति।
- स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध गायक किशन महिपाल की प्रस्तुति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed