फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allegations of harassment of scheduled caste families

अनुसूचित जाति के परिवारों के उत्पीड़न का आरोप

Wed, 02 Jun 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment of scheduled caste families
पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ने पोखरी थाना पुलिस पर नखोलियाणा गांव के भूमिहीन अनुसूचित जाति के परिवारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि 27 मई को नगर पंचायत पोखरी की ओर से पुलिस व नगर पंचायत के अधिकारी कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर दल-बल के साथ अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए गए। पोखरी के अंतर्गत लगभग 300 लोगों की ओर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और कब्जा किया गया है, ऐसे में सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त करना उचित नहीं है। पुलिस की ओर से ग्रामीणों पर मारपीट के झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने शीघ्र मुकदमे वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सभा के अध्यक्ष गिरीश आर्य, पीएल बैछवाल, पुष्पा कोहली, अंजू, देवेंद्र अग्निहोत्री, विनय और मोहन कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed