फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allegation of corruption in MLA fund, sloganeering against the government

विधायक निधि में भ्रष्टाचार का आरोप, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 13 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Allegation of corruption in MLA fund, sloganeering against the government
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं पोखरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2017 से 2021 तक विधायक निधि से सोलर लाइट, शौचालय, खेल सामग्री वितरण में फर्जी बिल लगाकर भुगतान किया गया है। विधायक ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, रोहित परमार, विक्रम भुजवाण, सतीश डिमरी, ठाकुर सिंह राणा और देवेश्वरी शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं पोखरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विधायक निधि की जांच की मांग उठाई। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, जीत सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, बीरेंद्र भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख पूरण नेगी, कनिष्ठ प्रमुख जयकृत बिष्ट आदि ने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के कामों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन सरकार ने आज तक जांच के आदेश नहीं दिए हैं। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए और सरकार ने तत्काल जांच शुरू की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed