फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   All preparations completed for assembly elections

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Tue, 08 Feb 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
All preparations completed for assembly elections
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चमोली की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मी चिह्नित कर लिए गए हैं। जबकि जिले की तीनों विधानसभाओं में वोटर लिस्ट वितरण का काम तेजी से चल रहा हे। सभी मतदान कर्मियों की ओर से संबंधित बूथ के बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट के फोन नंबर शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वीसी में नोडल अधिकारी स्वीप/सीडीओ वरुण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, डा. दीपक सैनी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, एसडीएम कमलेश मेहता, संतोष पांडेय, कुमकुम जोशी, सीवीओ डा. प्रलंयकरनाथ, डीपीआरओ राजेंद्र सिंह गुंज्याल सहित नोडल और सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed