फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   All day long jam on Auli road

औली मार्ग पर दिन भर लगा जाम

Sat, 01 Jan 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
All day long jam on Auli road
औली रोड पर लगा वाहनों का जाम, पर्यटक रहे परेशान। - फोटो : GOPESHWAR
नए साल के जश्न के दौरान दो दिन औली-जोशीमठ मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। जाम में फंसे पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर यातायात सुचारु रखने के पुलिस अधिकारियों के दावे पूरी तरह से हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

औली में हर साल नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस साल औली में बर्फबारी अच्छी होने और वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। लेकिन दो दिनों से औली मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। दिन भर पर्यटकों के वाहन रेंगते नजर आए। 31 दिसंबर को भी पर्यटकों को जाम में फंसना पड़ा। वहीं साल के पहले दिन औली से वापस जाने और आने वाले पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। दिल्ली से आए पर्यटक रॉबिन ने बताया कि जाम के कारण उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

----------
सड़क संकरी होना भी है कारण
दरअसल औली-जोशीमठ मार्ग काफी संकरा है। अचानक यहां पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को पहले से पर्यटकों के आने की जानकारी रहती है, ऐसे में मार्ग को वन-वे किया जा सकता है। एक तरफ से वाहन छोड़ते समय दूसरी तरफ से वाहनों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सड़क पर पार्किंग से बिगड़ रहे हालात
औली में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पर्यटकों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। पहले से संकरी सड़क पर वाहन खड़े होने से स्थिति और खराब हो जाती है।

-----
औली मार्ग पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पर्यटकों के वाहन अधिक आने से समस्या आ रही है। प्रयास किया जा रहा है कि मार्ग पर जाम न लगे। - राजेंद्र खोलिया, कोतवाल जोशीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed