फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Alcohol is banned in Himani village, and fines will be imposed for drinking and serving alcohol.

Chamoli News: कई गांवों का सामूहिक निर्णय, शराब पर पाबंदी, पीने और पिलाने पर लगेगा जुर्माना

Sun, 04 Jan 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 Jan 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Alcohol is banned in Himani village, and fines will be imposed for drinking and serving alcohol.
फोटो-
विज्ञापन

शराब बेची तो एक लाख और परोसी तो 50 हजार लगेगा जुर्माना
गांव को आदर्श और नशा मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत हिमनी में आयोजित महिला मंगल दल की बैठक में गांव को आदर्श व नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महिलाओं ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि गांव में यदि कोई शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उस पर एक लाख रुपये और सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही परिवार और व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
ममंद अध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने गांव को एक आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया। गांव में शराब के बढ़ते प्रचलन को रोकने का जिम्मा महिलाओं ने स्वयं संभाल लिया है। बैठक में शराब के नशे में हुड़दंग करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और शराब तस्कर का नाम बताने वाले को 10 हजार रुपये पुरस्कार में देने का प्रस्ताव पास किया गया। इससे पूर्व ब्लॉक के बलाण, सवाड़, तलौर, घेस, मानमती में भी शराबबंदी की जा चुकी है। बैठक में सीमा देवी, गायत्री देवी, दीवानी देवी, सावित्री देवी, दीमती, धनुली, कमला, बिमला, जानकी, कुंदन सिंह और अनामिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेती भी आया आगे, बाहर के व्यक्ति पर भी अर्थदंड लगेगा
आदिबदरी। तहसील आदिबदरी के खेती ने भी गांव में शराब पीने और बेचने पर सख्त पाबंदी लगा दी है। खेती गांव की प्रधान रेखा देवी की अध्यक्षता में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया। बैठक में महिलाओं ने कहा यदि गांव में कोई व्यक्ति शराब पीता हुआ मिला तो उस पर 25 हजार रुपये और जो व्यक्ति शराब बेचेगा उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रधान रेखा देवी ने कहा कि बाहर का व्यक्तित्व भी अगर शराब पीकर गांव में आएगा तो उस पर भी अर्थदंड लगेगा। साथ ही दुकानों पर शराब पीने और जुआ खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखणी में भी लगाया प्रतिबंध

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत जाखणी गांव में ग्राम प्रधान सरोज देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से गांव में भी शराब प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण जीतपाल सिंह नेगी व योगंबर रावत ने बताया कि शराब पर रोक लगाकर गांव को आदर्श बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ने इस पहल की सराहना की। ग्राम प्रधान सरोज देवी ने कहा कि महिला मंगल दल और नव युवक मंगल की पहल पर यह निर्णय लिया गया है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed