{"_id":"576421444f1c1ba83b11b781","slug":"air-force-officials-said-goucher-flew-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के अधिकारी पहुंचे गौचर, ट्रायल उड़ान भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के अधिकारी पहुंचे गौचर, ट्रायल उड़ान भरी
गौचर/ अमर उजाला
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 22 जून को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर वायु सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम और गौचर हवाई पट्टी का जायजा लिया। वायु सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी में सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के अधिकारियों से भी वार्ता की।
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान मौसम खराब होने या अन्य संभावित कारणों से हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग के विकल्प के लिए वायु सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार हवाई पट्टी का निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने एमआई-17 हेलीकाप्टर से पहले केदारनाथ धाम और उसके बाद गौचर हवाई पट्टी पहुंचकर हेलीकाप्टर की ट्रायल उड़ान भरी।
इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की। थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि वायु सेना के अधिकारी राष्ट्रपति के प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर दिल्ली से यहां पहुंचे थे। ब्यूरो