फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Agitation continues demanding road in Vinayak Dhar

Chamoli News: विनायक धार में सड़क की मांग को लेकर आंदोलन जारी

Thu, 15 Feb 2024 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Feb 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Agitation continues demanding road in Vinayak Dhar
गैरसैंण। विनायक धार-कस्बीनगर की स्वीकृत पांच किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी ग्रामीणों का जंगल में आंदोलन जारी रहा। वहीं दो ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हैं जबकि दो अनशनकारियों को प्रशासन उठा चुका है। अनशन पर बैठे भुवन जोशी और अवतार सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ही वह अनशन समाप्त करेंगे। आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष हरेंद्र कंडारी व जिला पंचायत सदस्य अवतार पुंडीर ने कहा कि खनसर घाटी के धामदेव, टैंटुड़ा, सारिंगगांव, बछुवाबांण, कुशरानी तल्ली, दासमियां गांव, झुमाखेत, देवपुरी, नैल आदि गांवों की महिला मंगल दलों का समर्थन आंदोलन को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed