फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After three days, the road to Niti village was smooth.

तीन दिन बाद नीती गांव तक सुचारु हुई सड़क

Sun, 05 Sep 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
After three days, the road to Niti village was smooth.
मलारी-नीती सड़क से बोल्डर और मलबे को हटाकर बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है। शनिवार को देर रात बीआरओ की जेसीबी के जरिए सड़क से बोल्डर और मलबा हटाया गया और रविवार से नीती गांव तक सड़क सुचारु कर दी गई। सड़क सुचारु होने पर स्थानीय और सेना के वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बीते दो सितंबर को नीती गांव के समीप काली माता मंदिर के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान चट्टान का एक हिस्सा सड़क पर आ गया था। कई बोल्डर धौली गंगा तक भी पहुंचे। सड़क बंद होने पर सेना और स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। बीआरओ की तीन जेसीबी और मजदूर तीन दिनों तक बोल्डर और मलबा हटाने में जुटे रहे। विस्फोट कर बोल्डरों को तोड़ा गया, जिसके बाद रविवार को सड़क सुचारु हो पाई। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि नीती तक सड़क संकरी है और यहां बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं, जिससे सड़क चौड़ीकरण के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूट गया था। अब सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed