फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After 28 hours, the fasting descended from the tower, the movement continued

28 घंटे बाद टावर से उतरे अनशनकारी, आंदोलन जारी

Fri, 15 Jan 2021 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
After 28 hours, the fasting descended from the tower, the movement continued
गुड्डू लाल का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। - फोटो : GOPESHWAR
घाट-नंदप्रयाग सड़क (19) को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान टावर पर चढ़े अनशनकारी गुड्डू लाल 28 घंटे बाद उतर आए जबकि मदन सिंह रात में उतर गए थे। गुड्डू लाल समेत अनशनरत तीन लोगों की तबियत बिगड़ने पर उनका अनशन तोड़ा गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तीन अन्य लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, जबकि यशपाल सिंह अभी भी अनशन पर डटे हैं। मौके पर समर्थन में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर 41 दिन से आंदोलन चल रहा है और अनशनकारियों का स्वास्थ्य गिरने लगा है। बृहस्पतिवार को पुलिस अनशनकारियों को जबरन उठाने गई तो दोनों में तीखी बहस हो गई। इससे गुस्साए अनशनकारी गुड्डू लाल और मदन सिंह बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। मदन सिंह रात में ही टावर से उतर गए, जबकि गुड्डू लाल रात भर वहीं रहे और शुक्रवार दोपहर को उनकी तबियत बिगड़ने लगी। संघर्ष समिति और ग्रामीणों के अनुरोध पर वह 28 घंटे बाद दोपहर करीब तीन बजे नीचे उतरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। वहीं अनशनरत मनोज कठैत और मनोज रावत की भी तबियत बिगड़ने पर उनका अनशन तोड़ा गया। उनके स्थान पर दीपक रतूड़ी, महावीर बिष्ट और दिनेश नेगी अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं छह दिनों से यशपाल अनशन पर डटे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। उधर प्रधान संगठन ने भी आंदोलन को लेकर घाट ब्लॉक सभागार में सभी प्रधानों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

पुलिस के आह्वान पर भी नहीं खोलीं दुकानें
आंदोलनकारियों को मनाने के लिए शुक्रवार को भी एडीएम अनिल चन्याल और सीओ कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, तहसीलदार धीरज राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने सुबह घाट बाजार में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से दुकानें खोलने का आह्वान किया। कहा कि जो स्वेच्छा से दुकान खोलना चाहते हैं खोल सकते हैं, लेकिन कोई दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सियों के पहिए भी रहे जाम
- शुक्रवार को घाट बाजार के साथ ही टैक्सी चालकों ने भी हड़ताल रखी। बृहस्पतिवार से बाजार और टैक्सियां बंद होने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
कांग्रेस और आप पहुंची समर्थन में
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र भंडारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, राणा बल्लभ अन्याल, रविंद्र बिष्ट आदि ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। वहीं श्रीनगर से आर्यन संगठन के छात्र भी शुक्रवार को घाट पहुंचे हैं और आंदोलनकारियों के साथ धरना भी दिया।

डेढ़ लेन से कुछ और स्वीकार नहीं
- व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कठैत ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक-दो दिन में क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह सड़क का शासनादेश लेकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़क डेढ़ लेन करने का शासनादेश नहीं होगा तो विधायक का विरोध किया जाएगा।

अनशनकारी गुड्डू लाल को टावर से उतारते ग्रामीण।

अनशनकारी गुड्डू लाल को टावर से उतारते ग्रामीण।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed