फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Adverse entry to VDO and JE on irregularities in MNREGA works

मनरेगा कार्यों में अनियमितता पर वीडीओ और जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 21 Dec 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to VDO and JE on irregularities in MNREGA works
पोखरी ब्लाक के उत्तरौं गांव में मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितता मिलने पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। साथ ही गबन के 2 लाख, 11 हजार, 524 रुपये की वसूली करते हुए वसूली धनराशि को राजकोष में जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों उत्तरौं गांव के ग्रामीणों ने गांव में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इस पर जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा की अध्यक्षता में टीम गठित कर गांव में मनरेगा कार्यों की जांच कराई। जांच में मनरेगा कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता सामने आई। धरातल पर काम नहीं दिखे जो कुछ हुए भी उनकी गुणवत्ता सही नहीं थी। साथ ही आवंटित बजट के सापेक्ष कार्य अधूरा था समेत कई अनियमितताएं मिलीं। जांच में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व जेई दोषी पाए गए। जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यों में अनियमितता एवं गबन के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी व जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। साथ ही गबन के 2 लाख, 11 हजार, 524 रुपये की वसूली करते हुए वसूली धनराशि को राजकोष में जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed