{"_id":"2970072b8fee7a256801e3676ccd5671","slug":"adventure-car-railly-reached-auli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बीच औली पहुंची ऐडवेंचर कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बीच औली पहुंची ऐडवेंचर कार रैली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 02 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से रवाना हुई ऐडवेंचर कार रैली सोमवार को बर्फबारी के बीच औली पहुंची। रैली की पहली कार ने देर शाम 6 बजकर 35 मिनट पर औली में प्रवेश किया। औली में करीब पांच इंच तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर कवांण बैंड के पास सड़क पर बर्फ जमीं होने से कारें फिसल रही थी। रैली का औली में गढ़वाल मंडल निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ही करीब 50 पर्यटकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
पहाड़ की सर्पीली सड़कों पर ऐडवेंचर कार रैली देखने के लिए गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और जोशीमठ में लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि कार रैली सकुशल औली पहुंच गई है। मंगलवार तीन फरवरी को रैली औली से कर्णप्रयाग, गैरसैंण, चौखुटिया होते हुए जिम कार्बेट पार्क रामनगर पहुंचेगी।