{"_id":"6666f87077b7c7b35e05a00d","slug":"admission-starts-for-356-seats-in-6-itis-of-chamoli-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106347-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली की 6 आईटीआई में 356 सीटों के लिए प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली की 6 आईटीआई में 356 सीटों के लिए प्रवेश शुरू
Mon, 10 Jun 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के छह आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन संस्थानों में संचालित विभिन्न ट्रेडों की 356 सीटों के लिए संस्थान ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन ऑनलाइन एवं प्रवेश शैक्षिक अर्हता की मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे।
चमोली जिले में गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, नंदासैंण, पोखरी, तपोवन और गैरसैंण में आईटीआई हैं लेकिन इस बार छह संस्थानों में ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो पाई है। नोडल आईटीआई के प्राचार्य दीपक चौधरी के अनुसार नारायणबगड़ और गैरसैंण में एक साल छोड़कर प्रवेश प्रक्रिया होती है। इस बार गैरसैंण में प्रवेश नहीं हैं बल्कि नारायणबगड़ में प्रवेश होंगे। कहा कि जिले के संस्थानों में संचालित मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्राॅनिक्स, फिटर, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित शार्ट हैंड टंकण एवं अन्य में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रवेशार्थी www.vpputtarakhand.in या www.dsde.uk.gov.in पर एनसीवीईटी सत्र 2024-2025 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।