फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Admission process started in Deval Mahavidyalaya

देवाल महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 17 Nov 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Deval Mahavidyalaya
देवाल महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। फार्म की बिक्री 30 नवंबर तक होगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जूनियर हाईस्कूल तलौर के भवन में विद्यालय का संचालन होगा।
विज्ञापन

14 अक्टूबर 2021 को महाविद्यालय देवाल का शासनादेश जारी हुआ था। महाविद्यालय वनबासा के डा. अरविंद पांडे को देवाल महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किया गया था। दस नवंबर को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे अवकाश पर चले गए थे। इस वजह से प्रवेश प्रक्रिया नहीं हो पाई। निदेशालय ने अब देवाल महाविद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी तलवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य को दी है। बुधवार को प्राचार्य की उपस्थिति में बच्चों ने प्रवेश फार्म लिया। सबसे पहला फार्म लिंगड़ी गांव की किरन भंडारी ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य योगेंद्रचंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के लिए प्राचार्य सहित 14 पद स्वीकृत हैं। 30 नवंबर तक प्रवेश फार्म की बिक्री व एडमिशन होंगे। महाविद्यालय में बीए में भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अग्रेजी, हिंदी व बीएससी में गणित, रसायन व भैतिक विज्ञान की स्वीकृति मिली है। महाविद्यालय के भवन के लिए भूमि तलाशी जा रही है। राजस्व विभाग को सेलखोला, पूर्णा, तलौर, कैल, नंदकेशरी, हाटकल्याड़ी, इच्छोली गांव में भूमि की तलाश करने को कहा गया है। इस मौके पर प्रमुख डा. दर्शन दानू, बीडीओ अशोक कुमार, नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed