फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration took action against encroachment, removed items from roads

Chamoli News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कों पर लगा सामान हटवाया

Fri, 14 Feb 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Feb 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Administration took action against encroachment, removed items from roads
कर्णप्रयाग में अतिक्रमण हटाओ अ​भियान के तहत सड़क से सामन हटाते पालिका कर्मी एवं पुलिस कर्मी। स
फोटो
विज्ञापन

दोबारा सड़कों पर सामान लगाने पर जब्त करने की दी हिदायत
पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने चलाया अभियान
सात लोगों को दिया नोटिस, पार्किंग का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के विरोध में पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन की मदद से पालिका प्रशासन ने सड़कों पर लगे सामान को हटवाया। हालांकि पहले दिन किसी का भी सामान जब्त नहीं किया गया लेकिन दोबारा सड़कों पर सामान लगाने पर जब्त करने की हिदायत दी। इस दौरान अतिक्रमण करने पर करीब सात लोगों को नोटिस दिया गया।

शुक्रवार को पुलिस और पालिका प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप सड़क, मुख्य बाजार, सिमली रोड सहित अपर बाजार पैदल मार्ग और इसके समीप बनी पार्किंग से अतिक्रमण हटवाया। पालिका ने अतिक्रमण करने पर फड़, फेरी, ठेली और दुकानदारों को चेतावनी दी यदि सामान सड़क पर लगाया तो कार्रवाई की जाएगी। सड़कों और पार्किंग पर रखे कबाड़ को भी हटाया गया। इस दौरान पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। माना जा रहा है कि सिमली रोड की बहुमंजिला पार्किंग में अब वाहनों को खड़ा किया जाएगा जिससे जाम से निजात मिल सकेगी। इस दौरान नगर पालिका के ईओ एनएस रावत, सफाई निरीक्षक नितिन सती, विनोद बरमोला सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। ईओ नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर के बाजारों में पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्किंग में बने अस्थायी निर्माण को हटवाया जा रहा है जिससे बाजार में खड़े वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। इससे पालिका की भी आय होगी और बाजार में लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed