फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration ordered to vacate four wards

Chamoli News: प्रशासन ने जारी किए चार वार्डों को खाली कराने के आदेश

Tue, 10 Jan 2023 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Administration ordered to vacate four wards
जिला मजिस्ट्रेट चमोली हिमांशु खुराना ने नगर के चार वार्डों को खाली कराने का आदेश जारी किया है। इन वार्डों के अधिकांश मकानों में दरारें आ गई हैं और बड़ी संख्या में मकान असुरक्षित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने नगर के गांधी नगर वार्ड, सिंहधार वार्ड, मनोहर बाग वार्ड और सुनील वार्ड को असुरक्षित घोषित किया है। इन वार्डों में सबसे अधिक मकानों में दरारें आई हैं। गांधी नगर वार्ड में 134 मकानों में दरारें आई हैं और यहां पर 18 मकान असुरक्षित घोषित किए हैं। सिंहधार वार्ड में 88 मकानों में दरारें हैं और 23 मकान असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

मनोहर बाग वार्ड में 112 मकानों में दरारें हैं जबकि 25 मकान असुरक्षित घोषित कर दिए गए हैं। इसके अलावा सुनील वार्ड में 64 मकानों में दरारें आई हैं और यहां पर 20 मकान असुरक्षित हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने इन चारों वार्डों को खाली कराने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं अन्य वार्डों में रविग्राम में 161 मकानों में दरारें हैं लेकिन यहां अभी कोई घर असुरक्षित घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा परसारी वार्ड में 55, अपर बाजार वार्ड में 40, लोवर बाजार वार्ड में 34 और मारवाड़ी वार्ड में 35 मकानों में दरारें आई हैं। यहां पर सभी मकान फिलहाल सुरक्षित जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी कॉलोनी में पानी का रिसाव जारी, भवनों में आईं दरारें
जोशीमठ। जेपी कॉलोनी में पानी का रिसाव लगातार जारी है। पानी का बहाव कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। वहीं कॉलोनी के अंदर अन्य भवनों में भी हल्की दरारें आने लग गई हैं। बदरीनाथ हाईवे के पास बिजली के खंभे तिरछे हो गए हैं। भरत सिंह बिष्ट का कहना है कि उनका घर जेपी कॉलोनी के परिसर में है। अब उनके घर में भी हल्की दरारें आनी शुरू हो गई हैं।
जगह चिन्हित करने में जुटा प्रशासन
प्रशासन लोगों को अस्थायी तौर पर शिफ्ट करने के लिए जगह चिन्हित करने में जुटा है। जोशीमठ के आसपास के क्षेत्रों को चिन्हित करने के बाद प्रशासन ने पीपलकोटी के होटल, लॉज भी चिन्हित किए हैं जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।

प्रशासन ने मंगलवार को पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में नगर पंचायत के कर्मचारियों को लगाकर इसकी सफाई की और गड्ढों को भरा। हालांकि वहां पर पहुंचे तहसीलदार धीरज राणा ने इसे हेलीपैड के लिए सफाई की बात कही लेकिन बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर इस मैदान में टेंट लगाकर लोगों को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed