{"_id":"665729e503f5d55c440c543f","slug":"additional-chief-secretary-saw-travel-arrangements-in-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-106311-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अपर मुख्य सचिव ने बदरीनाथ में देखीं यात्रा व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अपर मुख्य सचिव ने बदरीनाथ में देखीं यात्रा व्यवस्थाएं
Wed, 29 May 2024 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 29 May 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यो का निरक्षण करते अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन। सूचना व
फोटो
मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, तीर्थपुरोहितों से लिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अपर मुख्य सचिव वित्त व सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के लिए गठित हाई लेवल कमेटी (एचएलसी) के अध्यक्ष आनंद वर्धन ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी निरीक्षण भी किया।
अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन मंगलवार शाम को सड़क मार्ग से बदरीनाथ आए थे और बुधवार को वह बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने धाम और माणा गांव में स्थानीय लोगों व तीर्थ यात्रियों से सुविधाओं को लेकर बातचीत की। बदरीनाथ में उन्होंने मंदिर में दर्शनों, पूजा पद्धति सहित अन्य शेड्यूल की जानकारी भी है। साथ ही धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और तीर्थपुरोहितों से सुझाव भी लिए। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, ईओ नगर पंचायत बदरीनाथ सुनील पुरोहित, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ और थाना प्रभारी नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।