फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Addiction hinders mental as well as personal development.

Chamoli News: नशा मानसिक के साथ व्यक्तिगत विकास में भी बाधक

Thu, 13 Feb 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 13 Feb 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Addiction hinders mental as well as personal development.
कर्णप्रयाग। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल जयकंडी में साइबर सेल और कर्णप्रयाग पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे से दूर रहने और साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करना है। लंगासू प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि नशे के सेवन से न केवल मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि यह शिक्षा और व्यक्तिगत विकास में भी बाधा डालता है। उन्होंने छात्रों को सजग रहने और नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में साइबर सेल की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के नए तरीकों के बारे में बताया। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं और लालच से दूर रहें। सतर्कता से ही ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है। इस मौके पर कांस्टेबल चंदन नगरकोटी, राजेंद्र, रविकांत और प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed