{"_id":"6645fb5d29e33ab2b507a663","slug":"action-will-be-taken-if-cattle-are-left-on-the-road-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105776-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोवंश सड़क पर छोड़े तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोवंश सड़क पर छोड़े तो होगी कार्रवाई
Thu, 16 May 2024 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 16 May 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका की ओर से आईटीआई रोड पर गोसदन बनाने के बाद भी नगर में लगातार लावारिस गोवंश घूम रहे हैं। पालिका का कहना है कि वह लावारिस गायों को गोसदन में लाती है तो कई लोग उन्हें अपना मवेशी बताकर ले जाते हैं। ऐसे में अब गोसदन में रहने वाले पशुओं का चिह्निकरण शुरू कर दिया है। उनपर पहचान के लिए सींग पर पेंट लगाए हैं। कहा कि अब लोगों ने अपने गोवंश सड़क पर छोड़े तो कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि लोगों की शिकायत पर पिछले दिनों कुछ गोवंश को गोसदन ले गए लेकिन शाम को कुछ लोग अपनी गाय बताकर लेने आ गए। ऐसे में गोसदन में रखे गए पशुओं का चिह्नीकरण किया गया है। यदि अन्य गोवंश बाजार में घूमते दिखेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर विहिप ने गोसदन में रखे आवारा गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था की है। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा ने बताया कि लोगों और व्यापारियों के सहयोग से आवारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है।