{"_id":"67fbb87f81c02a9bcc0abd23","slug":"action-will-be-taken-if-alcohol-is-served-in-hotel-or-homestay-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111833-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: होटल, होमस्टे में शराब पिलाई तो होगी कार्रवाई, चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: होटल, होमस्टे में शराब पिलाई तो होगी कार्रवाई, चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस ने की बैठक
Mon, 14 Apr 2025 12:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)।
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:42 PM IST
सार
होटल मालिक और संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण काउंटर पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट में वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ani
विस्तार
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को पुलिस ने गोपेश्वर थाने में होटल, रेन बसेरा, होम स्टे और लॉज स्वामियों तथा संचालकों के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी होटल या होम स्टे में शराब परोसने व बिक्री करने पर मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि सभी होटल मालिक और संचालक अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण आगंतुक काउंटर पर चस्पा करेंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट में वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर
विज्ञापन
कहा कि आगंतुक रजिस्टर में प्रत्येक ठहरने वाले यात्री या समूह में आने वाले सभी यात्रियों का पहचानपत्र (आईडी) लिया जाएगा और उनका पूरा विवरण, वाहन संख्या सहित, रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। रेट लिस्ट को प्रदर्शित करना होगा। यात्रियों के आगमन और प्रस्थान का समय और दिनांक रजिस्टर में दर्ज करना होगा।