{"_id":"60902a4c8ebc3e920b37f7dd","slug":"accused-of-burning-a-young-man-in-a-love-affair-gopeshwar-news-drn377947343","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक को जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवक को जलाने का आरोप
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में लड़की से मिलने उसके घर गए युवक को कथित तौर पर जलाकर मारने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक माह पहले की है। युवक के परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महड़ गांव निवासी रमेश थपलियाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका बेटा अमित थपलियाल (29) बीते छह अप्रैल को एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहां लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर आग लगा दी। उपचार के दौरान 14 अप्रैल को देहरादून में उसका निधन हो गया। उन्होंने लड़की के माता-पिता और ताऊ को नामजद किया है।
रमेश थपलियाल का कहना है कि घटना के बाद लड़की के परिजनों ने राजस्व पुलिस और हमें सूचना दी और हमारे पहुंचने से पहले अमित को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती करा दिया। हमें बताया कि अमित ने खुद ही आग लगाई है।
विज्ञापन
मामले में तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि घटना के बाद कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती अमित थपलियाल का बयान लिया गया, जहां उसने खुद को आग लगाने की बात स्वीकार की है। हालांकि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
उधर राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र मनवाल ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि हमारी बेटी बाहर कॉलेज में पढ़ती है। हम अमित को नहीं जानते हैं। छह अप्रैल को लड़की घर पर नहीं थी। अमित दिन में घर आया और मेरी लड़की से शादी करने की बात करने लगा। अनजान युवक को देखकर उन्होंने उसकी पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिस पर उसने तुरंत खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक और लड़के के पिता को दी और युवक को इलाज के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल ले गए।