फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accused arrested for fraud of Rs 15 lakh

Chamoli News: 15 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 26 May 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud of Rs 15 lakh
गैरसैंण। 15 लाख की धोखाधड़ी के मामले के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। मामला बीते वर्ष जून माह का है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि गैरसैंण निवासी मनवर सिंह ने जून 2024 को थाने में सुरेंद्र सिंह निवासी सारिंगाव बछुवाबाण के खिलाफ 15 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मनवर सिंह ने बताया था कि उन्हें तकनीकी जानकारी कम होने के कारण वह अक्सर अपने मोबाइल से पेमेंट के लिए सुरेंद्र को मोबाइल दे देते थे। जब उन्होंने अपनी पासबुक प्रिंट करवाई तो उन्हें पता चला कि आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उनके खाते से अलग-अलग खातों में करीब 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इस पर थाना पुलिस पर तत्काल धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी सुरेंद्र सिंह लगातार फरार चल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed