{"_id":"62fd33e2ea63e628937f19f3","slug":"accused-absconding-for-four-years-arrested-from-himachal-pradesh-karnpryag-news-drn420192842","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wild Life Protection Act Case: हिमाचल पहुंची पुलिस तो आरोपी के जिंदा होने का चला पता, चार साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wild Life Protection Act Case: हिमाचल पहुंची पुलिस तो आरोपी के जिंदा होने का चला पता, चार साल बाद गिरफ्तार
Thu, 18 Aug 2022 11:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:58 AM IST
सार
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस की हिमाचल में पूरी हुई। पुलिस हिमाचल प्रदेश आरोपी के पते पर पहुंची तो उन्हें आरोपी के जिंदा होने का पता चला। इस पर आरोपी के पते गांधीनगर कुल्लू हिमाचल प्रदेश पर दबिश दी गई लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मामले में चार साल से फरार चल रहे एक आरोपी को थराली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने जब जमानतियों को तलब किया तो उन्होंने आरोपी को मृत बताया। फिर आरोपी की मृत्यु रिपोर्ट की जांच करने के लिए पुलिस को कोर्ट से आदेश हुए थे।
विज्ञापन
आरोपी को कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया है। थराली के थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि किशन बम उर्फ सागर निवासी नाईबाड़ा, पोस्ट व थाना थिरकु, जिला-कालिकोट (नेपाल) हाल निवासी-गांधीनगर, थाना कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) से संबंधित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मामले में जेल भेजा था।
विज्ञापन
कुछ समय बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन समन जारी होने के बाद भी वह कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने जमानतियों को तलब किया और जमानतियों ने कोर्ट में आरोपी का मृत होना बताया था। इस पर कोर्ट ने आरोपी की मौत की रिपोर्ट की जांच करने के लिए पुलिस को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस हिमाचल प्रदेश आरोपी के पते पर पहुंची तो उन्हें आरोपी के जिंदा होने का पता चला। इस पर आरोपी के पते गांधीनगर कुल्लू हिमाचल प्रदेश पर दबिश दी गई लेकिन वह वहां नहीं मिला।
ये भी पढ़ें...Haridwar: मीट की दुकान पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
सर्विलांस की मदद से आरोपी को बजोरा थाना भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में एसआई सुमित बंदुनी, कांस्टेबल अशोक मालिक और अंकित थे।