फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   accident in gopeshwar, four injured

मालवाहक वाहन खाई में गिरा, चार घायल

Mon, 14 Jun 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
accident in gopeshwar, four injured
रामणी मोटर मार्ग पर सोमवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया। चालक व एक बालिका की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह रेत से भरा ट्रक घाट बाजार से रामणी गांव की ओर जा रहा था, लेकिन चरबंग गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में सवार जयवीर सिंह (चालक), संजना, सुशीला देवी और भवान सिंह घायल हो गए। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि चालक जयवीर सिंह और संजना की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed