फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ABVP sent a memorandum of problems to the Vice Chancellor

एबीवीपी ने कुलपति को भेजा समस्याओं का ज्ञापन

Wed, 25 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
ABVP sent a memorandum of problems to the Vice Chancellor
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर तो बना दिया गया, लेकिन अभी तक यहां कोई काम नहीं हो पा रहा है। आज भी यहां के छात्र-छात्राओं को अपने काम कराने के लिए नई टिहरी जाना पड़ रहा है। मुख्य आंतरिक परीक्षा में सेशनल परीक्षा देने के बावजूद कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बावजूद अधिकांश की अंक तालिका इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने सत्र 2019-20 के बैक फार्म विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने, बैक पेपर और प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे छात्रों को एक मौका और देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी विभाग संयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, छात्रसंघ अध्यक्ष पवनेश रावत, आशीष त्रिपाठी और दीपक बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed