एबीवीपी ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति से नए शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालयों से शुल्क को कम करने की मांग की है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
एबीवीपी का कहना है कि कोरोना के चलते कई छात्रों के परिजनों का रोजगार चला गया है। किसी का कारोबार ठप हो गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। कई के परिजन प्रवेश शुल्क देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसी स्थिति में छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश शुल्क को कम किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में परिषद के चमोली जिला विभाग संयोजक अमित मिश्रा, कॉलेज इकाई के अध्यक्ष वैभव मिश्रा, विपिन कंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शुभम रावत, छात्रसंघ सहसचिव पंकज कुमार, अजय भंडारी, मयंक रावत, आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद