फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Absent in the meeting, the salary of the LNV officer stopped

बैठक में अनुपस्थित लोनिवि के अधिकारी का वेतन रोका

Thu, 07 Oct 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Absent in the meeting, the salary of the LNV officer stopped
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए कि सड़कों के डेंजर जोन के सुधारीकरण का कार्य प्लान बनाकर करें। ऐसी जगह पर पैराफीट, क्रैशबैरियर, चेतावनी बोर्ड आदि लगाएं। साथ ही सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश भी दिए। बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने लोनिवि कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं शाम चार से आठ बजे के बीच होती हैं। इसके लिए पुलिस, परिवहन एवं एसडीएम सघन चेकिंग अभियान चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं का पूरा ब्योरा रखें। साथ ही दुर्घटना वाले स्थलों का विश्लेषण कर तुरंत सुरक्षात्मक कार्य कराएं। सड़क पर पड़ी अवैध निर्माण सामग्री पर भी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत वका्र, एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम कुमकुम, एआरटीओ ऑल्विन रॉक्सी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, सीओ विमल प्रसाद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed