फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Abhimanyu Singh of Karnprayag seen in the movie 'Jafar'

नशे और बुरी संगत से दूर रहने की थीम पर बनी फिल्म जाफर हुई रिलीज

Sun, 10 Apr 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Singh of Karnprayag seen in the movie 'Jafar'
फिल्म जाफर में अभिनय करते में कर्णप्रयाग के अभिमन्यु सिंह। - फोटो : KARNPRYAG
नशे और बुरी संगत से दूर रहने का संदेश देने वाली फिल्म ‘जाफर’ मुंबई में रिलीज हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका कर्णप्रयाग के अभिमन्यु सिंह ने निभाई है। वे पुनर्जन्म पर आधारित अंग्रेजी फिल्म ‘रिनकारनेशन’ भी बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने खुद निर्देशन, लेखन और अभिनय किया है। ‘जाफर’ फिल्म के लिए निर्देशक जीशान अली सिद्धिकी ने करीब 150 लोगों के ऑडिशन के बाद उनको चयनित किया था।
विज्ञापन

अभिमन्यु ने बताया कि फिल्म का हीरो बचपन में मुंबई जाता है। वह मुंबई की चकाचौंध में धीरे-धीरे खुद को ढालता है, लेकिन उसके साथ अप्रत्याशित घटनाएं होती हैं, जिसके बाद वह आहत होकर बुरी संगत में पड़कर कांट्रेक्ट किलर बन जाता है। समय बीतने के साथ वह नशे और नकारात्मक विचारों से भी घिर जाता है। कई उतार-चढ़ाव के बाद वह सभी बुराइयों को छोड़ने का प्रण लेकर कामयाबी के शिखर को छू लेेता है। अभिमन्यु इससे पहले स्वयंवर सीजन-3 में भी काम कर चुके हैं। इसकी शूटिंग कर्णप्रयाग व कालेश्वर में हुई थी। इसके अलावा वे महादेव सीरियल में भी अहम किरदार निभा चुके हैं। फिल्म रिलीज होने पर उन्होंने कहा कि पहाड़ के जीवन व अन्य ऐतिहासिक मुद्दों पर भी वे जल्द फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed