फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   aadi kedareshwar portal is close

बदरीनाथ में आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद

Sat, 14 Nov 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sat, 14 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में शनिवार को विधि-विधान के साथ भगवान आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान माणा और बामणी गांव के ग्रामीणों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने भी आदि केदारेश्वर मंदिर की इस वर्ष की अंतिम पूजा में भाग लिया।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व यहां वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अनुसार तड़के भगवान बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा शुरू हुई। इसके साथ ही आदि केदारेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना शुरू हुई।
विज्ञापन


बदरीनाथ को भोग लगने के बाद धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित बदरीनाथ के वेदपाठियों ने केदारेश्वर भगवान की अन्नकूट पूजा संपन्न की। इसके बाद दोपहर दो बजे विधि विधान और पूजा-अर्चना के बाद आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


1037 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ

इन दिनों बदरीनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार को 1037 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर मनौतियां मांगी।

 इस यात्रा सीजन में अभी तक तीन लाख 45 हजार 184 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में अब ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिनभर खिली धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed