{"_id":"68594b8be02312242b0816ff","slug":"a-young-man-who-went-to-graze-goats-went-missing-his-body-was-found-late-at-night-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113181-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बकरी चराने गया युवक लापता, देर रात मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बकरी चराने गया युवक लापता, देर रात मिला शव
Mon, 23 Jun 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ। बकरी चराने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण युवक का पहाड़ी से गिरना प्रतीत हो रहा है।
किमाणा उर्गम निवासी मुकेश नेगी ने रविवार को बदरीनाथ थाने में एक युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उर्गम निवासी सुनील भंडारी पुत्र नरेंद्र भंडारी सुबह आठ बजे बकरी चराने के लिए मुचुकंद गुफा से चार-पांच किमी ऊपर गया था लेकिन देर शाम होने नहीं लौटा। बदरीनाथ थाने से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात में ही नौ बजे वहां के लिए रवाना हुई और 15 किमी कठिन रास्ते को पार करते हुए दो बजे क्षेत्र में पहुंची। काफी तलाशने के बाद टीम को सुनील भंडारी मृत अवस्था में पड़ा मिला। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी टीम शव लेकर लौट गई है। नवनीत भंडारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक पहाड़ी से गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद