{"_id":"677c0ffbe90bd11f8c0c1b64","slug":"a-young-man-was-making-a-video-by-doing-stunts-with-a-car-on-the-bridge-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-587802-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज का खुमार: पुल पर कार से स्टंट कर वीडियो बना रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज का खुमार: पुल पर कार से स्टंट कर वीडियो बना रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Tue, 07 Jan 2025 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/गोपेश्वर(चमोली)
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:20 PM IST
सार
युवक कार से पुल पर खतरनाक स्टंट कर रहा था जिसमें जान का खतरा था। वह इसका वीडियो भी बनवा रहा था। वर्चुअल पुलिस स्टेशन चमोली को मिली शिकायत पर कोतवाली पुलिस और चौकी पुलिस लंगासू ने कार चालक अनूप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर लाइस और व्यूज की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। इस पर पुलिस ने युवक की कार सीज कर दी। युवक कार से पुल पर खतरनाक स्टंट कर रहा था जिसमें जान का खतरा था। वह इसका वीडियो भी बनवा रहा था।
विज्ञापन
वर्चुअल पुलिस स्टेशन चमोली को मिली शिकायत पर कोतवाली पुलिस और चौकी पुलिस लंगासू ने कार चालक अनूप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया अनूप को सख्त हिदायत दी गई और वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
VIDEO : गैरसैंण की आरती भंडारी का उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन
विज्ञापन
वहीं गोपेश्वर में यातायात पुलिस ने बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया और 21 वाहनों का चालान किया। यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बिना सीट बेल्ट पहने छह, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर एक, मॉडिफाइड साइलेंसर के दो, नो पार्किंग के चार, काली फिल्म लगाने, बिना रिफ्लेक्टर और फ्लैशर लाइन लगाने पर एक-एक व अन्य मामलों के पांच वाहनों के चालान काटे।
दूसरी ओर पुलिस ने पोखरी, नंदानगर और गोविंदघाट थाना क्षेत्रों में लोगों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने युवाओं को पंपलेट भी बांटे।